
टंग ट्विस्टर

मैं बोलता हूं और आप मेरे बाद एक सुर में दोहराईए
"चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चाँदी चौक में चाँदी की चम्मच से चटनी चटाई चटाई ।"
ये Try करते हैं :-
पीतल की प्लेट में पतीला पीला पीला
पीतल की प्लेट में पतीला पीला पीला
Try 5 times
चलो और छोटा करते हैं
Shruti की पुत्री कृति
और छोटा एवं सबसे पुराना और Famous
कच्चा पापड़ .. पक्का पापड़... (10 times)
इसे क्या कहते हैं ?
टंग ट्विस्टर
जानते हो यह एक उमदा Time Pass और मनोरंजन करने वाली Excercise है ।
टंग ट्विस्टर के लाभ
टंग ट्विस्टर ऐसे मज़ेदार वाक्य होते हैं, जिन्हें जल्दी-जल्दी बोलना थोड़ा कठिन होता है। इनके अभ्यास से बोलने की क्षमता बेहतर होती है। टंग ट्विस्टर को पहले धीरे-धीरे और सही उच्चारण के साथ, फिर धीरे-धीरे तेज़ गति से बोलना चाहिए।
1. उच्चारण में सुधार – शब्दों का सही और स्पष्ट उच्चारण करने में मदद मिलती है।
2. बोलने की स्पष्टता बढ़ती है – हमारी आवाज़ और बोलने का तरीका अधिक साफ़ होता है।
3. जीभ और मुख की मांसपेशियों का अभ्यास – जीभ, होंठ और मुँह की गति पर बेहतर नियंत्रण आता है।
4. बोलने की गति और प्रवाह बढ़ता है – बिना अटकें तेज़ और धाराप्रवाह बोलने में मदद मिलती है।
5. एकाग्रता बढ़ती है – सही शब्द और ध्वनि पर ध्यान देने से concentration बेहतर होता है।
6. आत्मविश्वास बढ़ता है – भाषण, कविता और मंच पर बोलते समय झिझक कम होती है।
7. भाषा सीखने में सहायक – नई भाषा के उच्चारण और ध्वनियों को सीखने का मज़ेदार तरीका है।
8. अभिव्यक्ति बेहतर होती है – बोलने में स्पष्टता और आत्मविश्वास आने से विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाते हैं।
3.0 out of 5 (2 ratings)
Comments (1)
- Pariseema Thakore
Good one 👍